Highlights

खेल

तीरंदाजी : दीपिका रैकिंग राउंड में रहीं नौवें स्थान पर

  • 23 Jul 2021

टोक्यो। आज से टोक्यो ओलंपिक की शुरूआत हो गई। पहले दिन भारत की तरफ से तीरंदाजी में दीपिका कुमारी ने अपनी चुनौती पेश की। शुरूआत अच्छी करने के बाद उनकी लय बिगड़ गई। जिसके बाद वह रैंकिंग राउंड की व्यक्तिगत स्पर्धा में नौवें स्थान रहीं। अब दीपिका का मुकाबला अगले राउंड में भूटान की कर्मा से होगा। दीपिका ने इस मुकाबले में आगाज बेहतर किया लेकिन जैसे-जैसे समय बीत वह अपने प्रतिद्विंदियों के खिलाफ पिछड़ती गईं। 
दीपिका कुमारी पहले छह निशानों के बाद आठवें स्थान पर रहीं। इस दौरान उनका स्कोरर 56 रहा। लेकिन दूसरे एंड के बाद पह 10 स्थान पर खिसक गईं। इसके बाद 18वें शॉट के बाद दीपिका ने 10वें स्थान बरकार रखा। लेकिन इसके बाद वह लगातार पिछड़ती गईं और पहला हॉफ खत्म होने तक वह 14वें स्थान पर थीं।