बुडापेस्ट। फ्रांस के खिलाफ 2 -2 से ड्रॉ रहे मैच में दोनों गोल करके क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय गोलों के ईरान के पूर्व स्ट्राइकर अली देइ की बराबरी कर ली। इस ड्रॉ के साथ ही पुर्तगाल यूरोपीय फुटबॉल चैम्पियनशिप के अंतिम 16 में पहुंच गया। रोनाल्डो के अब अली के समान 109 अंतरराष्ट्रीय गोल हो गए हैं। उन्होंने दोनों गोल पेनल्टी पर किए। यूरो चैम्पियनशिप में अब उनके कुल 14 गोल हो गए हैं।
खेल
दो गोल के साथ इतिहास रचने के करीब रोनाल्डो

- 25 Jun 2021