Highlights

खंडवा

दिग्विजय सिंह के बयान पर भड़की भाजपा

  • 22 Aug 2023

भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आशंका जताई है कि भाजपा चुनाव से पहले प्रदेश में हरियाणा के नूंह जैसे दंगे करवा सकती है। वकीलों के एक कार्यक्रम में दिग्विजय सिंह ने यह बात कही।
दिग्विजय सिंह का पूरा बयान
मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनावों  में भाजपा को मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। यही कारण है कि पार्टी यहां की नूंह जैसे दंगे करवा सकती है। भाजपा और उसके नेता चाहते हैं कि जनता में उनके खिलाफ भारी गुस्सा है।
बयान पर भाजपा की प्रतिक्रिया
भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह लोगों को भड़का रहे हैं। वे खुद दंगे की साजिश रच रहे हैं। कांग्रेस के इस नेता को आईएसआई एजेंट के रूप में जाना जाताहै।
वहीं दिग्विजय सिंह को पार्टी का समर्थन मिला है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा ने कहा, “दिग्विजय सिंह ने जो कुछ कहा, वो 100 फीसदी सच है। भाजपा के पास आखिरी हथियार दंगा होता है।”
दिग्विजय सिंह ने जताई कांग्रेस सरकार की उम्मीद
दिग्विजय सिंह ने भोपाल में राज्य कांग्रेस के कानूनी और मानवाधिकार प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित वकीलों की एक सभा 'विधिक विमर्श 2023' में यह बात कही। उन्होंने कहा-
मध्य प्रदेश में इस साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव होने हैं। तमाम राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा ने 39 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी जारी कर दी है। भाजपा पिछले चुनावों में ये सीटें हार गई थी। कांग्रेस की पहली लिस्ट अगले महीने के शुरू में आ सकती है।
कांग्रेस सागर से करेगी विधानसभा चुनाव का शंखनाद
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मंगलवार को सागर आ रहे हैं। वे सुबह 11 बजे पहुंचेंगे। यहां कजलीवन मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। वे सागर में करीब डेढ़ घंटे रुकेंगे। दोपहर 1.30 बजे भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगे।
हाल में ही 12 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सागर आए थे। यहां बड़तूमा में उन्होंने संत रविदास महाराज के मंदिर की आधारशिला रखी थी।
कांग्रेस के मध्यप्रदेश मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पहली बार सागर आ रहे हैं। वे यहां से मध्यप्रदेश में सत्ता परिवर्तन का शंखनाद करेंगे। विधानसभा चुनाव का शंखनाद करने के लिए उन्होंने बुंदेलखंड के सागर को चुना है।
केके मिश्रा के मुताबिक उनकी सभा क्षेत्र में भाजपा के मंत्रियों, विधायकों और नेताओं द्वारा सत्ता के दुरुपयोग के खिलाफ कार्यकर्ताओं और आम जनता में ताकत देने का काम करेगी। क्षेत्र में लोग अत्याचार के शिकार हो रहे हैं। ऐसे में राष्ट्रीय अध्यक्ष की परिवर्तन सभा लोगों की आवाज बनेगी।
ये नेता होंगे शामिल
पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह, सुरेश पचौरी, अरुण यादव, कांतिलाल भूरिया, सांसद विवेक तन्खा, सांसद नकुल नाथ, राज्यसभा सदस्य राजमणि पटेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह, अजय सिंह राहुल, एनपी प्रजापति, योगेश यादव, डॉ. विक्रांत भूरिया, महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल, एनएसयूआई अध्यक्ष आशुतोष चौकसे, किसान कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुर्जर समेत अन्य कांग्रेसी विधायक सभा में शामिल होंगे।