भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने कहा कि अगर हम मध्य प्रदेश में चुनाव जीतते हैं तो बजरंग दल पर प्रतिबंध नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि बजरंग दल में कुछ अच्छे लोग भी हो सकते हैं। लेकिन हम दंगों या हिंसा में शामिल किसी को भी नहीं बख्शेंगे। इसके पहले कर्नाटक में चुनाव के दौरान कांग्रेस ने बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की बात अपने घोषणापत्र में की थी। जिसके बाद पूरे देश में बजरंग दल से जुड़े लोगों ने प्रदर्शन कर विरोध किया था।
सीएम शिवराज ने कहा, इन्हें वोट की फसल की चिंता
उधर पूर्व सीएम कमल नाथ और दिग्विजय सिंह के हिंदुत्व को लेकर आए बयान पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार करते हुए कहा कि इन्हें वोट की फसल की चिंता है। उन्होंने इन दोनों नेताओं को हिंदुत्व से कोई मतलब नहीं है।
भोपाल
दिग्विजय सिंह बोले- एमपी में चुनाव जीते तो बजरंग दल पर नहीं लगाएंगे प्रतिबंध
- 17 Aug 2023