Highlights

खेल

दीपिका कुमारी ने तीरंदाजी में पेरोवा को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची

  • 30 Jul 2021

टोक्यो। दुनिया की नंबर एक तीरंदाजी भारत की दीपिका कुमारी ने तीरंदाजी की महिला स्पर्धा में क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। अब उन्होंने पदक की उम्मीद जगा दी है। दीपिका कुमारी ने इस मुकाबले में रूस ओलंपिक समिति की सेनिया पेरोवा को शूटआॅफ में हराया। दीपिका ने 6-5 से मुकाबला अपने नाम किया। शूटआॅफ में सेनिया सिर्फ 7 पर निशाना लगा पाईं जबकि दीपिका ने 10 पर निशाना लगाने में सफल रहीं। दीपिका ने पहला और तीसरा सेट जीता तो सेनिया दूसरे और पांचवें सेट में जीत दर्ज की। चौथा सेट बराबर रहा था। क्वार्टर फाइनल में अब दीपिका का मुकाबला कोरिया की आन सान से होगा। इससे पहले दीपिका कुमारी ने तीसरा सेट जीता। उन्होंने इस सेट में 28 का स्कोर किया। जबकि उनकी प्रतिद्वंदी सेनिया 26 का स्कोर कर पाईं। दीपिका ने इस जीत के साथ 4-2 की बढ़त बनाई। दीपिका पहला सेट भी जीतने में सफल रहीं। दीपिका ने पहले सेट में 28 का स्कोर किया तो सेनिया का स्कोर 26 रहा। वहीं दूसरे सेट में सेनिया पेरावी ने वापसी की जिसमें उन्होंने 27 का स्कोर किया। जबकि दीपिका का स्कोर 26 रहा था।