Highlights

देश / विदेश

दिल्ली ने देखी सबसे ठंडी सुबह, तापमान 1.7 डिग्री

  • 28 Dec 2019

नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली में शीतलहर का प्रकोप रोज नए रेकॉर्ड तोड़ रहा है। ऐसा ही शनिवार सुबह हुआ जब औसत पारा 2.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। वहीं लोधी रोड (1.7), आया नगर (1.9) पर तो तापमान और कम था। ठंड का असर यातायात पर भी। ट्रेन लेट हैं और फ्लाइट्स का रूट डायवर्ट किया गया। इससे पहले दिल्ली की ठंड सबसे लंबी शीतलहर के रेकॉर्ड को तोड़ चुकी है। इस बार लगातार 14 दिनों से शीतलहर जारी है। पूर्वानुमान के मुताबिक, अभी 3 दिन और इसका प्रकोप बना रहेगा। आज से पहले शुक्रवार सीजन की सबसे ठंडी सुबह थी। दिल्ली (सफदरजंग) और पालम का न्यूनतम तापमान महज 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा। आया नगर का न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस रहा।