Highlights

शिवपुरी

दोस्तों ने दिया दगा.. साथी की गर्लफ्रेंड से गैंगरेप

  • 02 Feb 2022

सोशल मीडिया फ्रेंड के झांसे में घर से भागी, दोस्तों ने मदद के बदले होटल ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म
शिवपुरी। पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम परिच्छा निवासी एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से पानीपत हरियाणा के रहने वाले युवक इरशाद अली ने फेसबुक पर फ्रेंडशिप की और उसे अपने प्यार के जाल में फंसा लिया। इरशाद ने नाबालिग को घर से भागने के लिए तैयार कर लिया। 12 दिसम्बर को वह घर से शिवपुरी जाने की बात कह कर घर से निकली। पीडि़ता की मदद उसके लोकल फ्रेंड गौरव सोनी, सचिन शर्मा, नीरज वर्मा व बफले ने की।
चारों युवक पीडि़ता को शिवपुरी ले आए और मदद के बदले उसे शिवपुरी के एक होटल में लाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद पीडि़ता को पानीपत से आया इरशाद अपने साथ ले गया और उसने भी पीडि़ता से कई बार दुष्कर्म किया। पीडि़ता को पुलिस ने पानीपत से बरामद कर लिया है, लेकिन इरशाद भागने में सफल रहा।
पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस ने एक आरोपी नीरज को गिरफ्तार कर लिया है।
मोबाइल लोकेशन से पीडि़ता तक पहुंची पुलिस
झूठे प्यार और वादों के फेर में भागी पीडि़ता को जब यह लगा कि उसके साथ धोखा हुआ है और वह फंस गई है तो उसने अपने परिजनो को मोबाइल से फोन किया। चूंकि किशोरी के गायब होने पर पुलिस ने पहले ही अपहरण का केस दर्ज करके रखा था। मोबाइल नंबर की लोकेशन के आधार पर पोहरी पुलिस टीम पीडि़ता तक पहुंची और उसे बरामद कर लिया।
यह बोले जिम्मेदार
पूरे मामले में जो घटना हुई। उसके मुताबिक संबंधित आरोपियों पर गैंगरेप व अपहरण की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। शेष को जल्द पकडऩे की कार्रवाई होंगी।
निरंजन सिंह राजपूत
एसडीओपी, पोहरी