( जन्म- 22 दिसम्बर, 1948, बिहार; मृत्यु- 26 दिसम्बर, 2015, दिल्ली)
समकालीन हिन्दी कविता के महत्त्वपूर्ण कवि थे। हिन्दी कविता के क्षेत्र में बिहार का प्रतिनिधित्व करने वाले महत्वपूर्ण कवियों में वे गिने जाते थे। नक्सलबाड़ी दौर में उन्होंने अपनी कविताओं के माध्यम से उस यथार्थ को प्रकट किया था। काफ़ी समय उन्होंने जर्मनी में भी बिताया। पंकज सिंह ने अनेक पत्रिकाओं का संपादन सफलतापूर्वक किया था। पंकज सिंह का जन्म 22 दिसम्बर, सन 1948 को उनके पैतृक गाँव चैता (पूर्वी चम्पारण), मुजफ्फ़रपुर ज़िला, बिहार में हुआ था। रामबाग़ के रहने वाले पंकज सिंह की प्रारंभिक पढ़ाई मुजफ्फरपुर में हुई। सत्तर के दशक में पंकज राजधानी दिल्ली स्थित 'जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय' आए थे, जहां से उन्होने अपनी पढ़ाई पूरी की। पंकज यहां आने से पहले से ही कविताएं लिख रहे थे।
व्यक्तित्व विशेष
पंकज सिंह

- 22 Dec 2022