मुंबई। पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पांच विकेट से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर ने 20 ओवर में दो विकेट गंवाकर 205 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब ने 19 ओवर में पांच विकेट पर 208 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस मैच में कुल 27 छक्के लगे। बैंगलोर की ओर से 13 और पंजाब की ओर से 14 छक्के लगे।
206 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए 14.5 ओवर में 156 के स्कोर पर पंजाब ने पांच विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद ओडियन स्मिथ मैदान पर आए। तब पंजाब को 31 गेंदों पर 50 रन की जरूरत थी। ओडियन ने शाहरुख खान के साथ मिलकर मैच पलट दिया। ओडियन को 10 के स्कोर पर अनुज रावत ने ड्रॉप किया था। इसका खामियाजा पूरी बैंगलोर टीम को भुगतना पड़ा।
खेल
पंजाब का दूसरा सबसे सफल रन चेज, बैंगलोर को पांच विकेट से हराया

- 28 Mar 2022