Highlights

इंदौर

फ्रेंचाइजी देने के नाम पर तीन लाख की ठगी,. सायबर सेल में युवक ने की शिकायत

  • 21 Jun 2024

इंदौर। हल्दीग्राम की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर इंदौर के एक युवक से तीन लाख की ठगी हो गई। मामले की शिकायत साइबर सेल में की गई है। इंदौर निवासी एक युवक पढ़ाई पूर्ण करने के बाद व्यापार करना चाहता था। इसके चलते वह गूगल पर नामी कंपनियों की फ्रेंचाइजी सर्च कर रहा था।
इस दौरान उसे एक नंबर मिला तो उसने उससे संपर्क किया इस पर सामने वाला बोला कि उसके लिए एडवांस में तीन लाख रूपए जमा करना होंगे। युवक उसकी बातों में आ गया और उसके बताए खाते में तीन लाख रूपए जमा कर दिए लेकिन बाद में न तो फ्रेंचाइजी मिली न ही पैसा। इस पर उसने साइबर सेल में शिकायत की। पुलिस बैंक खाते से आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि  गूगल पर ठगों ने नामी कंपनी के मिलते जुलते नामों के कई फर्जी एप डाल रखे हैं। लोग उन ऐप पर चले जाते हैं और ठगी का शिकार हो जाते हैं। इसके पहले भी हल्दीराम की फ्रेंचाइजी के नाम पर ठगी के दो तीन मामले साइबर सेल तक पहुंचे थे।