Highlights

देश / विदेश

बेंगलुरु पुलिस ने शातिर चोर को किया अरेस्ट, गर्लफ्रेंड को तीन करोड़ रुपए का गिफ्ट किया घर

  • 05 Feb 2025

बेंगलुरु। कर्नाटक की बेंगलुरु शहर पुलिस ने एक शातिर चोर को अरेस्ट किया है। छोटी सी उम्र से चोरी शुरू करने वाले इस चोर ने देशभर में चोरियों को अंजाम दिया, बेंगलुरु पुलिस ने खुलासा किया है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी पंचाक्षरी एस स्वामी के तौर पर हुई है। पुलिस ने खुलासा किया है कि स्वामी ने चोरी से इकट्‌ठा हुए रुपयों से तीन करोड़ रुपये मूल्य का घर अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट किया। जोकि एक अभिनेत्री है। पुलिस के अनुसार आरोपी मूलरूप से महाराष्ट्र के सोलापुर का रहने वाला है।
बेंगलुरु पुलिस आयुक्त बी दयानंदा ने बताया कि स्वामी ने शहर के मारूति नगर में 9 जनवरी को एक घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। यहां से स्वामी ने 14 लाख रुपये मूल्य के चांदी के आभूषणों को चोरी किया था। पुलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 200 सीसीटीवी की फुटेज खंगाली गई। इसके बाद सफलता हाथ लगी। पुलिस ने स्वामी के पास से 181 ग्राम सोने के बिस्किट और 33 ग्राम चांदी के आभूषणों के अलावा एक हथियार भी बरामद किया है।
साभार नवभारत टाइम्स