Highlights

जबलपुर

बेटी के बॉयफ्रेंड के पिता की गोली मारकर हत्या, लड़के के दादा बोले- नाती को लड़की ने मजबूर किया

  • 13 Dec 2023

जबलपुर। जबलपुर पुलिस ने बेटी के प्रेमी के पिता की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। युवक और नाबालिग लड़की का पता नहीं चल सका है। दोनों शनिवार से लापता हैं।
युवक के दादा का कहना है कि लड़की को हमने समझाया भी था कि अपने समाज में शादी कर लो। वह नहीं मानी। पुलिस नाती पर कार्रवाई करती है तो यह भी देखे कि उसे लड़की ने मजबूर किया था, इसीलिए वह उसके साथ गया। मामला जबलपुर के चरगवां थाना इलाके के सुनवारा गांव का है। यहां रविवार रात श्याम सिंह पटेल (46) ने धन सिंह (41) की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद आरोपी जंगल की ओर भाग गया। सोमवार दोपहर उसे पकड़ा गया। उसे शक है कि उसकी बेटी को धन सिंह का बड़ा बेटा भगा ले गया है।
नाती को खत्म कर देते, हम एक शब्द नहीं कहते...
मेरे बेकसूर बेटे धन सिंह की श्याम सिंह ने हत्या कर दी है। उसे इतनी कड़ी सजा दी जाए कि फिर कभी कोई इस तरह का अपराध न करे। मेरे नाती शुभम ने अपराध किया है। उसे जान से मार देते। हम एक शब्द नहीं कहते। जब हमें पता चला कि नाती शुभम (22) और श्याम सिंह की बेटी (17) मुलाकात करते हैं, तब हमने उनके रिश्तेदारों से यह बात बोली भी थी, पर लड़की सिर्फ शुभम के साथ ही रहना चाहती थी। कुछ दिन पहले ही शुभम घर से 14000 रुपए लेकर गया और लड़की को दे आया। इसके चार दिन पहले भी 8000 रुपए लेकर दिए थे।