पांचवी सवारी में होल्कर स्टेट का मुखारविंद शामिल होगा
उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर से श्रावण-भादो मास में निकलने वाली बाबा महाकाल की सवारी के क्रम में आज पांचवी सवारी निकलेगी। बाबा महाकाल आज भक्तों को पांच स्वरूपों में दर्शन देंगे। आज की सवारी में डोल रथ पर होल्कर स्टेट का मुखारविंद शामिल होगा। प्रशासन ने सवारी निकलने के दौरान व्यवस्थाएं निर्धारित की है। जिससे सवारी भ्रमण के दौरान कोई परेशानी नहीं हो। कारण है कि भगवान महाकाल की प्रत्येक सवारी के दौरान देश भर के श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही हंै।
श्री महाकालेश्वर मंदिर से सोमवार को शाम 4 बजे बाबा महाकाल की पांचवी सवारी निकलेंगी। सवारी में चांदी की पालकी में चंद्रमौलेश्वर और हाथी पर मनमहेश की प्रतिमा, गरूड़ पर सवार भगवान शिव तांडव की प्रतिमा के साथ नंदी रथ पर उमा महेश और डोल रथ पर होल्कर स्टेट का मुखारविंद शामिल होंगे। सवारी निकलने से पहले श्री महाकालेश्वर मंदिर स्थित सभा मंडप में विधिवत भगवान का पूजन-अर्चन किया जाएंगा तत्पश्चात बाबा महाकाल पालकी में सवार होकर भक्तों को दर्शन देंगे। मंदिर के मुख्य द्वार पर सशस्त्र पुलिस बल के जवान पालकी में सवार राजा महाकाल को गार्ड आॅफ आॅनर देंगे। इसके बाद सवारी आगे बढ़ेगी। सवारी मंदिर से प्रारंभ होकर कोट मोहल्ला,गुदरी, बक्षी बाजार,कहारवाड़ी होते हुए मोक्षदायिनी शिप्रा के रामघाट पहुंचेंगी। यहां शिप्रा जल से भगवान महाकाल का अभिषेक कर पूजा अर्चना की जाएंगी। पूजन के बाद सवारी परंपरागत मार्ग से होते हुए पुन: महाकाल मंदिर पहुंचेंगी।
उज्जैन
बाबा महाकाल आज पांच स्वरूपों में देंगे भक्तों को दर्शन
- 07 Aug 2023