Highlights

बुरहानपुर

बुरहानपुर में ताप्ती नदी उफान पर-खतरे के निशान को किया क्रास

  • 14 Jul 2022

बुरहानपुर । बुरहानपुर में बुधवार को ताप्ती नदी उफान पर रही। चाहे वह बुरहानपुर हो या नेपानगर, देड़तलाई। हर जगह ताप्ती ने सारे तटबंध तोड़ दिए और पानी लबालब बहने लगा। बुरहानपुर में ताप्ती नदी के राजघाट पर दो मंदिर आधे से ज्यादा पानी में डूबे नजर आए। इधर प्रशासन ने रात के में भी ऑटो के जरिए एनाउंस कराया था कि ताप्ती नदी का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है निचली बस्तियों में रहने वाले लोग सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं। ताप्ती नदी ने शाम तक खतरे के निशान को क्रास कर लिया। खतरे का निशान 220.800 मीटर है, लेकिन यह 225 मीटर तक पहुंच गई है।
बैतूल के पारसडोह डेम से सुबह करीब 165 क्यूमेक्स पानी छोड़ा गया था। इसके अलावा जिलेभर में बारिश का दौर भी जारी रहा जिसके कारण नेपानगर की पांधार, सीवल की सीवल नदी और ताप्ती नदी में पानी ही पानी नजर आया। ताप्ती के घाटों पर लोगों के जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। यहां रेस्क्यू टीम तैयार है। निचली बस्तियों के रहवासियों के लिए पुनर्वास केंद्र की वैकल्पिक व्यवथा भी की गई है।