रांची। झारखंड के रामगढ़ थानाक्षेत्र अंतर्गत चुटुपालू घाटी में मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। बिहार से झारखंड के बीच चलने वाली बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में पुलिसकर्मी सहित 3 लोगों की मौत हो गई वहीं 15 से ज्यादा लोग घायल हैं। घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर है। हादसे में जान गंवाने वाला पुलिसकर्मी रांची में पदस्थापित था। सड़क दुर्घटना की वजह से रांची-रामगढ़ लेन घंटों जाम रहा। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। गंभीर रूप से घायलों को रिम्स भेजा गया है।
साभार लाइव हिन्दुस्तान
रांची
बिहार से रांची आ रही बस का भीषण सड़क हादसा, 3 की मौत; 15 घायल

- 25 Apr 2023