नई दिल्ली। त्रिपुरा में भाजपा और सीपीआई (एम) के कार्यकर्ताओं के बीच झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों पार्टियों के कुछ कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। खबरों के मुताबिक, गोमती जिले के उदयपुर शहर में सीपीएम यूथ विंग फेडरेशन ने रैली निकाली थी। इस दौरान कुछ भाजपा के कार्यकर्ता वहां से गुजरे जिन पर सीपीआई के लोगों ने हमला कर दिया।
पुलिस ने बताया कि भाजपा का एक समूह वहां मौजूद था, इसके बाद दोनों में जमकर मारपीट हुई और कुछ कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। लेकिन यह झड़प यहीं नहीं रुकी इसके बाद और जिलों में भी तोड़फोड़ की गई। अगरतला, बिशालगढ़ और कैथला में और सीपीएम के कार्यालय को आग लगा दी गई और जमकर तोड़फोड़ की गई।
पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भी हुई थी झड़प
भाजपा और सीपीआई के बीच हिंसा का मामला सोमवार से जारी है। खबरों की मानें तो पूर्व मुख्यमंत्री मानिक सरकार धानपुर एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए थे जहां भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उनका विरोध किया और इस दौरान सीपीएम और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई थी।
दिल्ली
भाजपा और सीपीएम कार्यकर्ताओं के बीच हिंसा, कार्यालय में लगाई आग, दर्जनों कार्यकर्ता घायल
- 09 Sep 2021