Highlights

खेल

भारत ने अंडर-19 एकदिवसीय क्रिकेट में दर्ज की अपनी सबसे बड़ी जीत

  • 24 Jan 2022

भारत ने अंडर-19 विश्व कप 2022 में ग्रुप-बी के अपने आखिरी मैच में युगांडा को 326 रनों से हराकर अंडर-19 वनडे क्रिकेट में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। भारत सभी मैच जीतकर अंकतालिका के शीर्ष पर है। राज बावा (162*) व अंगक्रिश रघुवंशी (144) की बदौलत भारत ने 405 रन बनाए जबकि युगांडा कुल 79 रन बना पाया।