Highlights

खेल

मुझे दिया जाए अर्जुन अवॉर्ड - पहलवान रवि दहिया

  • 01 Nov 2021

नई दिल्ली। ओलंपिक पदक विजेताओं को अर्जुन अवार्ड की जगह देश के सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न दिए जाने का मामला तूल पकड़ गया है। टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले पहलवान रवि कुमार दहिया ने खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को रोषपूर्ण पत्र लिखकर उन्हें अर्जुन अवार्ड दिए जाने की गुहार लगाई है। रवि ने खेल मंत्री को यहां तक लिखा है कि उन्हें लगता है कि उन्होंने ओलंपिक पदक जीतकर अर्जुन अवार्ड को खो दिया है। अर्जुन नहीं बनने पर निराश रवि ने यहां तक लिख दिया है कि अगर ऐसा ही रहा तो निकट भविष्य में अर्जुन अवार्ड हासिल किए बिना कोई भी खिलाड़ी ओलंपिक पदक नहीं जीतेगा। उन्होंने खेल मंत्री से निवेदन किया है कि जिस अवार्ड के वह हकदार हैं वह उन्हें पहले दिया जाए। अगर उन्हें अर्जुन के साथ खेल रत्न दिया जाता है तो उन्हें इस पर कोई आपत्ति नहीं है।