इंदौर। एमआईजी इलाके में एक मंदिर में पूजन करने गई महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना हो गई। महिला को यहां पहले से बैठे एक युवक ने पीछे से पकड़ लिया। जब महिला ने शोर मचाया तो अन्य लोग आ गए। बाद में हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भी इकट्ठा हो गए। युवक को पकडक़र थाने ले गए। वह पश्चिम बंगाल का रहने वाला है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार देर पाटनीपुरा के एक शिव मंदिर में 52 साल की महिला दर्शन करने गई थी। यहां पर वह भगवान के सामने दीपक लगा रही थी। उसी समय पीछे से आकर एक युवक ने उन्हें पकड़ लिया। युवक उन्हें बुरी तरह से जकडऩे लगा। इसके बाद कपड़े खींचने लगा। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। युवक को पकडक़र उसकी पिटाई कर दी गई। नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम आसिर पिता याशिर अली, निवासी शीतलपुर, मालदा चांचल, पश्चिम बंगाल सामने आया है। उस पर छेड़छाड़ को लेकर कार्रवाई की गई है। रात में घटना की जानकारी मिलने के बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ता इकट्ठा हो गए थे। उन्होंने थाने पर हंगामा किया। पुलिस ने बताया कि छेड़छाड़ करने वाला आसिर नशे का आदि है। पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है।
इंदौर
मंदिर में महिला से छेड़छाड
- 15 Oct 2024