नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम है। टीम ने अब तक पांच बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। लेकिन लीग के 15वें सीजन में मुंबई इंडियंस की हालत इतनी बुरी हो गई है, जितनी कि उससे पहले कभी नहीं थी। आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस को अपने पहले 8 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है और टीम टूर्नामेंट में प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है। लगातार आठ हार के बाद अब मुंबई इंडियंस के नाम एक बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड भी जुड़ गया है।
मुंबई इंडियंस को रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 36 रनों से मात खानी पड़ी। ये मुंबई की इस सीजन में शुरुआती आठ मैचों में लगातार आठवीं हार है। इस हार के साथ ही मुंबई के नाम आईपीएल में एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है। आईपीएल के इतिहस में यह पहला मौका है जब कोई भी टीम अपने पहले 8 मुकाबले हारी है। वहीं, लीग के इतिहास में यह छठी बार है जब मुंबई प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई है। इससे पहले वो, 2008, 2009, 2016, 2018 और 2021 में प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई थी।
रोहित ने की पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम के अनचाहा रिकॉर्ड की बराबरी
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल इतिहास के पहले ऐसे कप्तान बन गए हैं, जिनकी कप्तानी में टीम को लगातार आठ मैचों में मात खानी पड़ी है। रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2022 में लगातार आठ मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। रोहित के लगातार आठ मैच हारते ही अब पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, पाकिस्तान के कप्तान भी लगातार आठ मैच हार चुके है। बाबर की कप्तानी में कराची किंग्स को पाकिस्तान सुपर लीग में इस साल लगातार आठ मैचों में शिकस्त झेलनी पड़ी थी।
साभार लाइव हिन्दुस्तान
खेल
मुंबई इंडियंस के नाम दर्ज हुआ IPL इतिहास का शर्मनाक रिकॉर्ड

- 25 Apr 2022