नई दिल्ली। भारत की महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा टोक्यो में ओलंपिक का हिस्सा हैं। वह भारत की शीर्ष टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं और ओलंपिक में देश की उम्मीद भी हैं। बत्रा भी काफी जोश से भरी हैं और ओलंपिक में अपनी छाप छोड़ना चाहती हैं। मनिका ने रविवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की जो काफी पसंद की जा रही है।
मनिका ने अपने नाखून पर बनी कलाकृति को साझा किया। इसमें उन्होंने एक ऊंगली में भारत का झंडा तो दूसरे में ओलंपिक की पांच रिंग वाली लोगो और इंडिया लिखा था।
बत्रा से पहले पीवी सिंधु ने भी अपने नाखून पर बनी कलाकृति की तस्वीर साझा की थी। हालांकि सिंधु के नाखून पर सिर्फ ओलंपिक का लोगो ही बना था।
खेल
मनिका बत्रा ने अपने नाखूनों पर बनवाया तिरंगा

- 20 Jul 2021