Highlights

भोपाल

मप्र में 69 डीएसपी, कई सीएसपी और एसडीओपी के तबादले

  • 22 Jan 2025

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। 69 डीएसपी के तबादले के आदेश जारी हुए हैं। इसके साथ ही कई शहरों के सीएसपी और एसडीओपी भी बदले गए हैं। गृह विभाग ने 21 जनवरी की रात ये आदेश जारी किए। इसमें भोपाल पुलिस कमिश्नरेट के एसीपी भी शामिल हैं। साथ ही, GDA से 9 अधिकारियों की गृह विभाग में वापसी हुई है।
अशोकनगर से अनूपपुर पहुंची डीएसपी आरती शाक्य
भोपाल पुलिस कमिश्नरेट के एसीपी भी इस तबादले से प्रभावित हुए हैं। भोपाल के शाहजहानाबाद एसीपी निहित उपाध्याय को हबीबगंज क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। डीएसपी आरती शाक्य का तबादला अशोक नगर से अनूपपुर किया गया है। सोनम पाटिल को बालाघाट से छिंदवाड़ा भेजा गया है। इसके अलावा, सामान्य प्रशासन विभाग (GDA) में कार्यरत 9 पुलिस अधिकारियों को वापस गृह विभाग में तैनात कर दिया गया है।
पुलिस मुख्यालय से जारी हुए 2 आदेश
गृह मंत्रालय ने 21 जनवरी को दो अलग-अलग तबादला आदेश जारी किए। पहले आदेश में डीएसपी और कार्यवाहक उप पुलिस अधिकारियों के तबादले की सूची है। दूसरे आदेश में 38 डीएसपी को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें कुछ ऐसे अधिकारी भी शामिल हैं जो पहले GDA में कार्यरत थे। यह तबादला सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा बताया जा रहा है। हालांकि, कुछ लोगों का मानना है कि यह बदलाव आगामी चुनावों को देखते हुए किए गए हैं।
साभार नवभारत टाइम्स