इंदौर। हीरानगर में रहने वाली एक नव विवाहिता ने सुसाइड कर लिया। 8 माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। दोपहर में सास ने कमरे में बहू को फंदे पर लटका देखा। तो इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस को तुरंत जानकारी दी गई मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हीरानगर थाना पुलिस का कहना है कि पूजा (25) पति लक्की मौर्य का घर श्याम नगर में है। पूजा की सास ने जब उसे फंदे पर लटके हुए देखा तो बेटे लक्की को जानकारी दी। परिवार के लोग अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूजा का मायका इंदौर में ही है। मृतिका पूजा गर्भवती थी। मायके पक्ष के लोगो के बयान के बाद स्थिती स्पष्ट हो पाएगी। लक्की और उसके बड़े भाई का नगर निगम में वर्कशॉप और कचरा प्रबधंन में लगी मशीनों के इंस्टालेशन का काम है।
इंदौर
महिला ने लगाई फांसी, आठ माह पहले ही हुई थी शादी
- 27 Jul 2023