Highlights

इंदौर

योग दिवस- मंत्री विजयवर्गीय, महापौर ने किया योग

  • 21 Jun 2024

इंदौर। आज दसवां विश्व योग दिवस मनाया जा रहा है। इस बार यह दिन स्वयं और समाज के लिए योग की थीम पर मनाया जा रहा है। मुख्य आयोजन बड़ा गणपति चौराहा स्थित गवर्नमेंट शारदा गल्र्स हायर सेकण्डरी स्कूल में शुरू हुआ। यहां मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की उपस्थिति में योग किया गया। गोपुर चौराहा पर योग मित्र अभियान में मेयर पुष्यमित्र भार्गव की उपस्थिति में योग किया। इसमें भी काफी संख्या में लोग पहुंचे। इसके अलावा अभय प्रशाल में भी योग सेशन हुए। इसमें भी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने योगाभ्यास किया। यहां योग सेशन में कुछेक विदेशी भी शामिल हुए। महापौर पुष्यमित्र भार्गव के योग मित्र अभियान के तहत इस भव्य योग सत्र में नगर निगम इंदौर के साथ संस्था योग मित्र, आरोग्य भारती, और आस्था योग केंद्र ने भी सहयोग किया।