इंदौर। दो आरोपियों ने रेलवे पटरी के पास युवक को रोका और ब्लेड से हमलाकर घायल कर दिया। हमले के बाद आरोपी भाग गए। जूनी इंदौर पुलिस के मुताबिक हमले की घटना सैफी नगर रेलवे स्टेशन के सामने रेलवे पटरी के पास हुई। घायल का नाम सलमान पिता शाकिर खान निवासी गुलजार कालोनी है उसकी रिपोर्ट पर आरोपी आरिफ खान निवासी जिंसी हाट मल्हारगंज और रितेश राठौर निवासी वैशाली नगर अन्नपूर्णा के खिलाफ केस दर्ज किया गया। फरियादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसे रोका और विवाद किया। गालियां दी। जब गाली देने से मना किया तो उन्होंने ब्लेड से दोनों पैर में वार कर दिए। इसके बाद जान से मारपने की धमकी देकर भाग गए।
चाकूबाजी में किशोर घायल
उधर, चंदननगर इलाके में खेलने की बात पर हुए विवाद में एक किशोर पर आरोपी ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस के मुताबिक घटना गीता नगर चक्की के सामने हुई। घायल का नाम अरमान पिता शानू पठान(16) निावसी गीता नगर है। उसकी रिपोर्ट पर आरोपी नूर पर केस दर्ज किाय गया। पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच खेलने की बात को लेकर विवाद हुआ। आरोपी ने गालियां दी और चाकू पैर में मार दिया।
इंदौर
युवक को रोका और कर दिया हमला
- 20 May 2024