Highlights

खेल

रांची में टीम इंडिया का भव्य स्वागत

  • 19 Nov 2021

रांची। भारत और न्यूजीलैंड की टीमें अब शुक्रवार को दूसरे टी20 में आमनेसामने होंगी। इसके लिए सभी खिलाड़ी रांची पहुंच चुके हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह मैच सीरीज डिसाइडर होने वाला है। भारतीय टीम अगर यह मैच जीती, तो सीरीज पर 20 की बढ़त बना लेगी। वहीं, न्यूजीलैंड जीता तो सीरीज 11 से बराबर हो जाएगा। जयपुर में खेले गए पहले टी20 में भारत ने न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हराया था।
गुरुवार को दोनों टीमों के खिलाड़ी जयपुर से फ्लाइट से रांची के लिए रवाना हुए। रविचंद्रन अश्विन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वेंकटेश अय्यर के साथ फ्लाइट के अंदर की तस्वीरें शेयर कीं। साथ ही ईशान किशन ने अपने ट्विटर अकाउंट से युजवेंद्र चहल के साथ तस्वीर शेयर की। न्यूजीलैंड के खिलाड़ी जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सबनी पेंटिग्स को निहारते नजर आए।

साभार अमर उजाला