नई दिल्ली। वर्ल्ड एथलेटिक्स ने भारत की फर्राटा धाविका अंजू बॉबी जार्ज को वुमन ऑफ द ईयर के अवॉर्ड से नवाजा है। विश्व एथलेटिक्स ने उन्हें यह पुरस्कार उन्हें खेल को भारत में बढ़ावा और बहुत बड़ी संख्या में महिला को प्रेरित करने के लिए दिया गया है। अंजू से प्रेरित होने के बाद देश में कई महिला एथलीट उनके पदचिन्हों पर चलते हुए देश का नाम रोशन कर रही हैं।
पूर्व ओलंपियन अंजू बॉबी जॉर्ज आज भी खेल में सक्रिय हैं। इंडियन एथलेटिक्स फेडरेशन की सीनियर वाइस प्रेसीडेंट अंजू ने साल 2016 में युवा लड़कियों के लिए ट्रेनिंग एकेडमी खोली जिसके तहत अंडर-20 पदक विजेताओं को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभार्ई। कई प्रतियोगिताओं में भारत का नाम रोशन करने वाली अंजू बॉबी जॉर्ज ने साल 2003 में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप की लंबी कूद स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया था।
भारत की पूर्व अंतरराष्ट्रीय लॉन्ग जंपर और इंडियन एथलेटिक्स फेडरेशन की सीनियर वाइस प्रेसीडेंट अंजू बॉबी जॉर्ज ने खेलों में हमेशा लैंगिक समानता को बढ़ावा देने की वकालत की है। जिसके लिए उन्होंने अपनी खुद की एकेडमी खोली जहां वह महिला एथलीटों के तैयार करती हैं। उनके इन्हीं प्रयासों को देखते हुए वर्ल्ड एथलेटिक्स ने उन्हें वुमन ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजा है।
साभार- अमर उजाला
खेल
वर्ल्ड एथलेटिक्स ने अंजू बॉबी जॉर्ज को वुमन ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजा

- 02 Dec 2021