बुरहानपुर। शिक्षक भर्ती घोटाले में फर्जी तरीके से नौकरी हासिल करने वाले एक और आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। 2018 में उजागर हुए घोटाले में 86 से अधिक शिक्षकों का नाम सामने आया था। कुछ दिन पहले ही दो शिक्षकों की गिरफ्तारी की गई थी। अब तक कुल 10 गिरफ्तारी हो चुके हैं।
फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी हासिल करने वाले 36 साल के टीचर योगेश पिता रमेशचंद्र हिरवे निवासी न्यू इंदिरा कॉलोनी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। वह 2012 में शिक्षक पद पर भर्ती हुआ था। शुरुआत में उसे ढाई हजार रुपए हर महीने सैलरी मिलता था। 2018 में जब घोटाला उजागर हुआ तो उसने इस्तीफा दे दिया। उस समय उसे 23 हजार रुपए महीना मिलता था। योगेश प्राथमिक शाला कारखेड़ा में टीचर था
बुरहानपुर
शिक्षक भर्ती घोटाला में एक और फर्जी शिक्षक गिरफ्तारी
- 23 Dec 2021