Highlights

मनोरंजन

रोहित शेट्टी शाहरुख संग 'अंगूर' का रीमेक बनाएंगे

  • 28 Nov 2019

निर्देशक रोहित शेट्टी गोवा के पणजी में भारत के 50 वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में पहुंचे। वैसे तो रोहित की तबियत ठीक नहीं थी, लेकिन अपने कमिटमेंट को पूरा करने के लिए उन्होंने इफ्फी 2019 में मास्टर क्लास ली और बाद में फिल्म फेस्टिवल के क्लोजिंग सेरमनी में हिस्सा लिया। मास्टर क्लास के दौरान रोहित ने अपने फिल्मी सफर को लेकर कई दिलचस्प किस्से साझा किए।

रोहित बताते हैं, 'साल 2008 में मैंने गुलजार साहब की फिल्म अंगूर के रीमेक की तैयारी की थी। मैंने कुछ यंग ऐक्टर्स को ध्यान में रखकर अंगूर की लिख ली थी। उसी समय मेरे पास शाहरुख आए और उन्होंने मेरे साथ फिल्म करने की बात की। मैंने शाहरुख को अंगूर की स्क्रिप्ट दिखाई तो वह फिल्म करने के लिए तैयार भी हो गए क्योंकि अंगूर शाहरुख की मां की पसंददीदा फिल्मों में से एक रही है।'