Highlights

व्यक्तित्व विशेष

शकीला बानो

  • 16 Dec 2022

( जन्म- 1942; मृत्यु- 16 दिसम्बर, 2002) 
प्रसिद्ध भारतीय क़व्वाल हैं। भोपाल की पहचान शकीला बानो को पहली महिला क़व्वाल होने का दर्ज़ा प्राप्त है। काफ़ी लम्बे संघर्ष के बाद उन्हें फ़िल्में और स्टेज पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर मिला था। शकीला बानो की प्रसिद्धि भारत के बाहर के देशों में भी है। उन्होंने पूर्वी अफ़्रीका, इंग्लैण्ड और कुवैत आदि देशों में अपने कार्यक्रम पेश किये हैं। देश की प्रथम महिला क़व्वाल शकीला बानो का जन्म सन 1942 में हुआ था। कई दिनों के लम्बे संघर्ष के बाद उन्हें फ़िल्मों में कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ था। धीरे-धीरे वे भारत के अन्य शहरों में भी कार्यक्रम प्रस्तुत करने जाने लगीं। शकीला बानो ने कभी विवाह नहीं किया। उनके परिवार में उनकी बहिन और एक भाई हैं।