(जन्म- 18 मार्च, 1938, कोलकाता; मृत्यु- 4 दिसम्बर, 2017, मुम्बई)
हिन्दी सिनेमा जगत के प्रसिद्ध अभिनेताओं में से एक थे। वे ऐसे अभिनेताओं में शुमार किये जाते हैं, जिन्होंने अपने सदाबहार अभिनय से लगभग चार दशक तक हिन्दी सिने प्रेमियों का भरपूर मनोरंजन किया। कोलकाता में जन्मे शशि कपूर का असली नाम 'बलबीर राज कपूर' था। उनका रुझान बचपन से ही फ़िल्मों की ओर था और वह अभिनेता बनना चाहते थे। उनके पिता पृथ्वीराज कपूर और भाई राजकपूर तथा शम्मी कपूर पहले से ही फ़िल्म इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता थे और प्रसिद्धि की बुलन्दियों पर थे। उनके पिता अगर चाहते तो वह उन्हें लेकर फ़िल्म बना सकते थे, लेकिन उनका मानना था कि शशि कपूर स्वयं ही संघर्ष करें और अपनी मेहनत से ही अभिनेता बनें। पिता की इस बात पर शशि कपूर पूरी तरह खरे उतरे थे।
व्यक्तित्व विशेष
शशि कपूर

- 04 Dec 2021