Highlights

खेल

सम्मान समारोह में खिलाड़ी बोले- सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते रहेंगे

  • 10 Aug 2021

नई दिल्ली। भारत के ओलंपिक पदक विजेताओं का सोमवार को यहां सम्मान समारोह में सरकार द्वारा भव्य तरीके से स्वागत किया गया जिसमें खेलमंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि इन खिलाड़ि़यों की यात्रा खेल उत्कृष्टता और जज्बे की अविश्वसनीय कहानी रही है। यहां के एक पांच सितारा होटल में आयोजित समारोह में सभी की निगाहें एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले देश के पहले खिलाड़़ी नीरज चोपड़़ा पर टिकी थी।  सम्मान समारोह में खेल मंत्री ने उन्हें स्मृति चिह्न और शॉल भेंट की। कांस्य विजेता पुरुष हॉकी टीम और चौथे स्थान पर रही महिला टीम दोनों ने होटल पहुंचने के बाद केक काटकर जश्न मनाया। चोपड़़ा ने जहां भारतीय अभियान में स्वर्णिम चमक ड़ाली तो वहीं भारोत्तोलक मीराबाई चानू और पहलवान रवि कुमार दहिया ने रजत पदक जीते। पुरुष हॉकी टीम के अलावा मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन, शटलर पीवी सिंधु और पहलवान बजरंग पुनिया ने कांस्य पदक हासिल किये। सिंधु और चानू समारोह में शामिल नहीं हुईं क्योंकि वे पहले ही भारत पहुंच गई थी। उनके सम्मान में समारोह आयोजित हो गया था।  समारोह में उपस्थित लोगों में केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री किरेन रिजीजूङ्क खेल राज्यमंत्री निसिथ प्रमाणिकङ्क सचिव (खेल) रवि मित्तल और भारतीय खेल प्राधिकरण के महानिदेशक संदीप प्रधान भी शामिल थे।