Highlights

खेल

हर्षल पटेल के हैट्रिक की बदौलत 54 रन से जीती आरसीबी, मुंबई इंडियंस की लगातार तीसरी हार

  • 27 Sep 2021

हर्षल पटेल के हैट्रिक विकेट की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने रविवार को दुबई में मुंबई इंडियंस को 54-रन से हरा दिया। आईपीएल 2021 में यह मुंबई की लगातार तीसरी हार है जबकि आरसीबी ने अपने लगातार 3-मैच की हार का सिलसिला खत्म किया। इस हार के साथ मुंबई आईपीएल 2021 की अंकतालिका में 7वें स्थान पर पहुंच गई।